छत्तीसगढ़

स्टूडेंट का अपहरण, स्कूल के सामने वारदात को अंजाम देने वाले 3 अरेस्ट

Nil dhankar
16 Feb 2026 8:35 AM IST
स्टूडेंट का अपहरण, स्कूल के सामने वारदात को अंजाम देने वाले 3 अरेस्ट
x
छग

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिगों के बीच गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10 वीं के छात्र को स्कूल के सामने से उठा लिया। उसे कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए।

बालकों ने उसके साथ मारपीट कर छोड़ दिया। इसमें एक युवक भी शामिल था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी रोड में रहने वाले हर्ष द्विवेदी मेडिकल एजेंसी चलाते हैं। उनका बेटा यज्ञ द्विवेदी रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ाई करता है। व्यवसायी ने बताया कि उनका बेटा 11 फरवरी की सुबह स्कूल में पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही साथ में पढ़ने वाला नाबालिग अपने नाबालिग दोस्त और लक्ष्य आहूजा को लेकर वहां पर आया। युवक और नाबालिगों ने मिलकर छात्र को चाकू की नोक पर कार में बिठा लिया। एक नाबालिग ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप लगाकर छात्र को सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर युवक और नाबालिगों ने छात्र की जमकर पिटाई की। मारपीट से घायल छात्र को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। घायल छात्र किसी तरह घर पहुंचा।

उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपित लक्ष्य आहूजा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Next Story
null