छत्तीसगढ़

छात्र ब्लेड अटैक से लहूलुहान, स्कूल के सामने वारदात

Nilmani Pal
6 Feb 2026 3:01 PM IST
छात्र ब्लेड अटैक से लहूलुहान, स्कूल के सामने वारदात
x

राजनांदगांव। शहर के स्टेट स्कूल के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक स्कूली छात्र पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि ब्लेड से छात्र की पीठ पर वार किया गया है। घायल छात्र स्टेट स्कूल में कक्षा 7वीं में अध्ययनरत है। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय स्टेट स्कूल में अध्ययनरत छात्र स्कूल के बाहर फ्लाई ओवर के नीचे से गुजर रहा था, इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों द्वारा उक्त छात्र पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया। इस घटना से पीडि़त छात्र का पीठ खून से लथपथ हो गया।

वहीं ब्लेड चलने की खबर से मौके पर हडक़ंप की स्थिति बन गई। वहीं घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इधर ब्लेड से छात्र पर हमला की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि ब्लेड से वार करने की घटना आपसी दुश्मनी हो सकती है।

Next Story
null