छत्तीसगढ़
गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Shantanu Roy
8 Dec 2025 2:42 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गंभीर होता जा रहा है। बिहार के सारण जिले से पहुंचे परिजन पिछले दो दिनों से बिलासपुर में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजन न केवल बेटे का सामान लेने के लिए घूम रहे हैं, बल्कि उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि अर्सलान की मौत हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
21 वर्षीय अर्सलान अंसारी 21 अक्टूबर से हॉस्टल से रहस्यमय तरीके से गायब था। दो दिन बाद 23 अक्टूबर को उसकी लाश यूनिवर्सिटी कैंपस के बांधा तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे साधारण डूबने का मामला माना, लेकिन शव परीक्षण और वैज्ञानिक रिपोर्टों ने इस मामले को और उलझा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया था। छात्र के सिर पर अंदरूनी गहरी चोट को मौत का मुख्य कारण बताया गया। इसके बाद आई डाइटम परीक्षण रिपोर्ट में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि अर्सलान की मृत्यु पानी में डूबने से पहले ही हो चुकी थी। इस वैज्ञानिक साक्ष्य ने परिवार के संदेह को और मजबूत किया है कि छात्र की हत्या की गई और बाद में शव तालाब में फेंका गया। इसके बावजूद पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में केवल यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज कर इतिश्री करने की कोशिश की।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। घटना के कई दिनों बाद भी पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस बीच एसएसपी रजनेश सिंह ने डाइटम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक दस्तावेजों के आधार पर हत्या की धारा जोड़कर आगे की जांच करने की बात कही है। परिजनों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया, लेकिन साथ ही कहा कि बिना गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई के न्याय अधूरा है। बिहार से बिलासपुर पहुंचे अर्सलान के पिता अय्यूब अंसारी, मां यास्मीन अंसारी और परिजन दो दिन से यूनिवर्सिटी प्रबंधन के चक्कर लगा रहे थे। रविवार को वे दोबारा यूनिवर्सिटी पहुंचे और पहले उस तालाब पहुंचे, जहां अर्सलान का शव मिला था। वहां मां यास्मीन का दिल दहल उठा। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की डूबकर मौत होना असंभव है और यह घटना किसी साजिश का परिणाम है। वह किसी भी कीमत पर बेटे को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।
इसके बाद परिजन हॉस्टल के उस कमरे में पहुंचे, जहां अर्सलान रहता था। वहां से उन्होंने उसके कपड़े, किताबें, कॉपियां और अन्य सामान लिया। इस दौरान उनकी भावनाएं बार-बार उमड़ आईं। परिजनों ने पुलिस टीम से बातचीत की और पोस्टमॉर्टम, बिसरा, एफएसएल और अन्य जांच रिपोर्ट की प्रतियां मांगीं। पुलिस ने उन्हें पीएम रिपोर्ट उपलब्ध करवाई, जबकि शेष दस्तावेजों के लिए एसपी कार्यालय में आवेदन करने को कहा गया है। सोमवार को परिजन एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाकात करेंगे और हत्या की धारा में दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करेंगे। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस गंभीरता नहीं दिखाती है, तो वे उच्चाधिकारियों और मीडिया के माध्यम से न्याय की लड़ाई को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएंगे। अर्सलान की संदिग्ध मौत ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था, हॉस्टल प्रबंधन और प्रशासनिक लापरवाही पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन चाहते हैं कि सच सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में किसी और छात्र के साथ ऐसी घटना न हो।
Tagsबिलासपुर छात्र मौतगुरु घासीदास यूनिवर्सिटीअर्सलान अंसारीहत्या की आशंकाडाइटम रिपोर्टपोस्टमॉर्टम रिपोर्टपुलिस लापरवाहीपरिजन न्याय मांगयूनिवर्सिटी प्रबंधनहॉस्टल गुमशुदगीबांधा तालाबबिहार सारणSSP रजनेश सिंहलापरवाही केसजांच में देरीBilaspur student deathGuru Ghasidas UniversityArslan Ansarisuspicion of murderdiatom reportpostmortem reportpolice negligencefamily demands justiceuniversity managementhostel missingBandha TalabBihar SaranSSP Rajneesh Singhnegligence casedelay in investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





