
x
जानें पूरा मामला.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दिलचस्प वाकया सामने आया. जिले के चंदला में 'सांसद खेल महोत्सव' के कार्यक्रम में देर से पहुंचे BJP सांसद वीडी शर्मा पर एक छात्रा का गुस्सा फट पड़ा. छात्रा का कहना था कि मुख्य अतिथि के देर से आने पर उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.
दरअसल, सांसद खेल महोत्सव में शामिल छात्र छात्राओं को सुबह 9-10 बजे ही मैदान में बुला लिया गया था. मगर कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तकरीबन 3 बजे हो सकी. क्योंकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीडी शर्मा देर से पहुंचे थे. इस वजह से भूखे खिलाड़ियों का धैर्य जवाब दे गया और इसी दौरान एक छात्रा ने आपा खो दिया.
कतारबद्ध खड़े खिलाड़ियों से परिचय करने जब सांसद वीडी शर्मा आगे बढ़े तो छात्रा बोली, ''नमस्ते तो ठीक है... आपके लिए हम इतनी देर से इंतजार कर रहे हैं, हमारे पास इतना फालतू टाइम है क्या...?''
पता हो कि 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ग्राम पंचायत स्तर, 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा स्तर और 15 दिसंबर से संसदीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती इस आयोजनों का समापन होगा. खेल महोत्सव में कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल हैं.
बता दें कि 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे 'खेलो इंडिया अभियान' और 'फिट इंडिया मूवमेंट' को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. जिलों में होने वाले इस आयोजन को खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है.
सांसद ने अपने भाषण में बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है.
सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिलेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





