
x
छग
जगदलपुर। बस्तर जिले के चिंतलनार स्थित बालक आश्रम में एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजनों का आरोप है कि छात्र को सही समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया और इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई. छात्र को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी.
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है. छात्र की मौत से आश्रम परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.
Next Story





