छत्तीसगढ़

जिंदल पावर प्लांट के वाहन ने कुचला, छात्र की मौत

Nilmani Pal
9 Nov 2025 12:48 PM IST
जिंदल पावर प्लांट के वाहन ने कुचला, छात्र की मौत
x
छग

जांजगीर-चांपा. जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के केप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी. हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे. एक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम अतुल कुमार साहू बताया जा रहा है. वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया है.

सूचना पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन यह बातचीत विफल रही. उनकी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा दिया जाए.

Next Story
null