छत्तीसगढ़

बिलासपुर में छात्रा ने की थी आत्महत्या, मामले में प्रेमी गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Jun 2026 7:36 PM IST
बिलासपुर में छात्रा ने की थी आत्महत्या, मामले में प्रेमी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दूसरी युवती से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का मुलमुला सोनसरी निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। इसके बाद दीपक वहां से चला गया और आयूषी लगातार उसे फोन करती रही, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दीपक किसी अन्य युवती से बातचीत कर रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Tagsबिलासपुर छात्रा आत्महत्याप्रेमी गिरफ्तारआयूषी कुर्रेदीपक खाण्डेPSC छात्रा मामलापुलिस जांचBilaspur student commits suicidelover arrestedAayushi KurreDeepak KhandePSC student casepolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story