छत्तीसगढ़
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सख्त कार्रवाई
Shantanu Roy
13 Jan 2026 9:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिलों में धान के कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, भंडारण, खपत एवं उपार्जन केंद्रों में पुराने अथवा गैरकानूनी धान की बिक्री के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को राज्य के चार जिलों बलरामपुर, जशपुर, सक्ती एवं जांजगीर-चांपा में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में कुल लगभग 30,490 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जबकि 86 से अधिक वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए।
बलरामपुर जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अंतरराज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के तहत अब तक कुल 129 प्रकरणों में 20,426.49 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इस दौरान 83 वाहन जब्त किए गए। साथ ही चांदो धान उपार्जन केंद्र में 65 बोरी अवैध धान बेचने के प्रयास पर त्वरित कार्रवाई की गई। जशपुर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विकासखंड बगिया स्थित वेदांश राइस मिल में जांच के दौरान 9,700 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल सील कर दिया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। सक्ती जिले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 331 क्विंटल अवैध धान तथा ट्रक सहित कई वाहन जब्त किए गए। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों के अधिकारों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिचौलियों की गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और सतत निगरानी के साथ जारी रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





