
रायपुर। 10 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हो गया है। राजधानी रायपुर में भी मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली और संभावित बौछारों की संभावना जताई गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का पारा 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यहां भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
शुक्रवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जो औसत से 3.4 डिग्री कम था।





