छत्तीसगढ़
पत्थरबाजी से नवा रायपुर सेक्टर 27 निवासी सरकारी कर्मचारी दहशत में
Nil dhankar
31 Jan 2026 3:35 PM IST

x
रायपुर। मंत्रालय कर्मचारी और उनके परिवार नवा रायपुर के राखी थाने के सामने प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी नवा रायपुर के सेक्टर 27 और अन्य कालोनियों में निवासरत हैं। इनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनके घरों में अज्ञात लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। ये झुंड में आकर पत्थर मारकर फरार हो जाते हैं।
इन लोगों ने एक दर्जन घरों के शीशे तोड़े हैं। वहीं इससे लोगों को चोटें आ रही हैं। परिवार के बच्चे बूढ़े दहशत से गुजर रहे हैं। इनका कहना है कि इलाके में न दिन न रात पुलिस की गश्त नदारद होने से इन गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
इसी बात को लेकर मंत्रालय कर्मचारियों ने राखी थाने के सामने प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की। इस खबर पर लगातारअपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





