छत्तीसगढ़
चीनी मांझे से दूर रहें, सुरक्षित मकर संक्रांति मनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Shantanu Roy
12 Jan 2026 6:55 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर चीनी मांझे के बढ़ते उपयोग और उससे हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में चीनी मांझे से लोगों के घायल होने और जानमाल के नुकसान से जुड़े समाचार अत्यंत चिंताजनक हैं। मकर संक्रांति जैसे उल्लास और परंपरा से जुड़े पर्व को सभी नागरिक सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चीनी मांझे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका प्रयोग किसी भी स्थिति में नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पारंपरिक सूती मांझे का ही उपयोग करें, जिससे न केवल स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, पक्षियों और पशुओं को भी किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसको ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चीनी मांझे पर लगे प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए। बाजारों में निगरानी बढ़ाने, अवैध बिक्री पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन को व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को चीनी मांझे के खतरों और कानूनी प्रतिबंध की पूरी जानकारी मिल सके। स्कूलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय निकायों के माध्यम से भी लोगों को सुरक्षित पतंगबाजी के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे मकर संक्रांति को प्रेम, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से बड़े हादसों को रोका जा सकता है। पारंपरिक और सुरक्षित तरीकों से पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियों को और भी यादगार बनाएं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





