भारत

गैंगरेप: पीड़िता ने डायल 112 पर किया कॉल, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

jantaserishta.com
12 Jan 2026 5:56 PM IST
गैंगरेप: पीड़िता ने डायल 112 पर किया कॉल, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची
x
सांकेतिक तस्वीर
जबरन शराब पिलाई.
पूर्णिया: साल 2012 में निर्भया गैंगरेप कांड हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. निर्भया के साथ हैवानियत करने वालों को मौत की सजा मिल चुकी है, लेकिन ऐसी मानसिकता रखने वाले दरिंदे आज भी समाज में खुले घूम रहे हैं.
निर्भया कांड के करीब 14 साल बाद, राजधानी दिल्ली से लगभग 1300 किलोमीटर दूर, कुछ दरिंदों ने एक और बेटी को अपना शिकार बनाया है. बिहार के पूर्णिया में छह लोगों ने पहले एक लड़की को जबरन कार में बैठाया और फिर उसे 25 किलोमीटर दूर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया.
उस युवती के साथ दरिंदों ने ऐसा अमानवीय व्यवहार किया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. पीड़िता अपने परिवार का पेट पालने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करती थी. वह सपने देखती थी और बेहतर जीवन की तलाश में संघर्ष कर रही थी, लेकिन कुछ दरिंदों ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया.
आर्केस्ट्रा में काम करने वाली उस युवती का आधा दर्जन युवकों ने पहले अपहरण किया, फिर उसे जबरन शराब पिलाई और पूरी रात उसके साथ हैवानियत करते रहे. फिलहाल युवती पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.
इस वारदात से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, वह और भी चौंकाने वाली है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता पूर्णिया के नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक कार में सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया.
लड़की ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और उसका मुंह दबाकर शोर मचाने से रोका. इसके बाद आरोपी उसे बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक कमरे में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया.
वहां युवती को जबरन शराब पिलाई गई और नशे की हालत में छह आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस भयावह परिस्थिति में भी पीड़िता ने अद्भुत साहस दिखाया. जब मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसी के मोबाइल फोन से डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस को अपनी लोकेशन बताई.
सूचना मिलते ही डगरूआ थाने की पुलिस गश्ती टीम सक्रिय हुई और लोकेशन के आधार पर जया ट्रेडर्स पहुंची. कमरे के बाहर ताला लगा देखकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई. पीड़िता बदहवास हालत में पड़ी थी, जबकि मुख्य आरोपी पास में नशे की हालत में सो रहा था. पुलिस ने मौके से मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है.
डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य पांच की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story