छत्तीसगढ़

स्टेशनरी दान से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

Shantanu Roy
24 Sept 2026 2:27 PM IST
स्टेशनरी दान से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
x
छग
Raipur. रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित 'स्टेशनरी दान अभियान' में नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा की मिसाल पेश की। अभियान में 118 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्टेशनरी सामग्री दान की। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में सहभागिता की। इतनी सामग्री हुई एकत्र 498 कॉपी, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन, 215 स्केल, 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स, 55 पैकेट गोंद, सहित 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतल। एकत्रित स्टेशनरी सामग्री को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें।
Next Story