छत्तीसगढ़

स्टेशन मास्टर ने किया सुसाइड, फंदे में मिली लाश

Nilmani Pal
21 Feb 2025 7:50 AM IST
स्टेशन मास्टर ने किया सुसाइड, फंदे में मिली लाश
x
छग

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचशील नगर में आज भिलाई-03 रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। सूत्रों के अनुसार, मृतक टी. श्याम (58 वर्ष) भिलाई-03 रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत थे और पीपी यार्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटे से विवाद के बाद उन्होंने दो दिनों से स्वयं को कमरे में बंद कर लिया था। जब दो दिनों तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो आज दोपहर उनका बेटा पीछे के दरवाजे से कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपने पिता को फांसी पर झूलता हुआ पाया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुरानी भिलाई थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की बॉडी डीकंपोज़ हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उनका बायां हाथ पहले से फ्रैक्चर था, और एक हाथ पर कांच लगने के निशान भी थे।


Next Story