छत्तीसगढ़

SSP विजय अग्रवाल ने पुलिस अफसरों को क्राइम मामलों पर दिए टिप्स

Nil dhankar
18 Jan 2026 8:29 AM IST
SSP विजय अग्रवाल ने पुलिस अफसरों को क्राइम मामलों पर दिए टिप्स
x

दुर्ग। जिले में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों की क्लास ली। SSP विजय अग्रवाल ने क्लास में क्राइम से जुड़े मामलों में जरुरी टिप्स दिए। उन्होंने ट्रेनिंग में घटनास्थल पर ही बिना गलती के दस्तावेज और सबूत तैयार करने का तरीका बताया। इसके साथ ही ओवरराइटिंग से बचने की सलाह दी।

यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पुरानी पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में हुआ। SSP ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में कानूनी प्रावधानों का अक्षरशः पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में छोटी-सी गलती भी पूरे प्रकरण को कमजोर कर सकती है, इसलिए विवेचकों को शुरू से अंत तक बहुत सावधानीपूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए।

एसएसपी अग्रवाल ने नशीली टेबलेट व कैप्सूल के मामलों में की जाने वाली कार्यवाही, धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत व्यक्तिगत तलाशी की विधि, घटनास्थल पर स्पष्ट एवं त्रुटिरहित दस्तावेज तैयार करने तथा ओवरराइटिंग से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सेंपलिंग कार्यवाही के बाद जप्तशुदा दवाइयों या मादक पदार्थों को तत्काल परीक्षण के लिए एफएसएल भेजने, संपत्ति पत्रक में सही तरीके से सील लगाने तथा साक्ष्य की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Next Story
null