छत्तीसगढ़

वर्दी साफ नहीं रखने वाले आरक्षकों को एसएसपी संतोष सिंह ने लगाई फटकार

Nilmani Pal
4 Oct 2024 5:48 PM IST
वर्दी साफ नहीं रखने वाले आरक्षकों को एसएसपी संतोष सिंह ने लगाई फटकार
x

रायपुर raipur news। आज शुक्रवार को रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में एसएसपी संतोष सिंह ने जनरल परेड में सलामी ली परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, दौलत पोर्ते, ममता देवांगन एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षक,थाना प्रभारी तथा थानो से बड़ी संख्या में कर्मचारी उक्त जनरल परेड में उपस्थित हुए। chhattisgarh news

निरीक्षण के दौरान आठ अधिकारी कर्मचारीयो को उनके अच्छी वेशभूषा हेतु ईनाम दिया गया तथा कुछ आरक्षक को गणवेष गंदा पाये जाने से उसे सजा दिया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने शस्त्र ड्रिल, ट्रैफिक ड्रिल और अन्य अभ्यास किया।इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान इनको कई को ईनाम और कुछ को सजा दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को तड़के सुबह पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। आज परेड के बाद तनाव प्रबंध की कार्यशाला रखी गई।


Next Story