छत्तीसगढ़
खेल महोत्सव राजनीति से परे, खेल के माध्यम से लोगों को जोड़ने का माध्यम: सांसद बृजमोहन
Shantanu Roy
30 Sept 2025 8:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आगामी रायपुर सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य राजनीति से अलग हटकर खेलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्सव है जो बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को खेलों के माध्यम से एक मंच पर लाएगा। श्री अग्रवाल सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम, बीरगांव नगर निगम और माना नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद, जोन अध्यक्ष, MIC सदस्य, अधिकारी, विधायकगण एवं महापौर उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव का शुभारंभ सप्रे शाला मैदान में और समापन इंडोर स्टेडियम में होगा। रायपुर में 10, बीरगांव में 2 और माना में 1 जोन मिलाकर कुल 13 जोन बनाए गए हैं। महोत्सव में 13 खेलों का आयोजन महिला-पुरुष वर्ग में 19 वर्ष से कम और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए होगा। कोई भी बच्चा, युवा या बुजुर्ग, जिसे खेलों में रुचि है, QR कोड के माध्यम से पंजीयन कर भाग ले सकता है। श्री अग्रवाल ने सभी पार्षदों से अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने, खिलाड़ियों की पहचान करने, खेल स्थल चयन करने और उत्सव का माहौल बनाने का आह्वान किया। गार्डन और लाइब्रेरी में भी महोत्सव के प्रचार की योजना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर पर फाइनल टीम बनेगी, वहीं माना और बीरगांव में भी जोन स्तर पर टीमें तैयार होंगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि वार्डों के वरिष्ठ खिलाड़ियों, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उनका सम्मान किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने भी सभी महिला पार्षदों से महिलाओं को और पुरुष पार्षदों से पुरुषों व युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आग्रह किया। बैठक में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, माना पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, निगम कमिश्नर विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी, MIC सदस्यगण, पार्षदगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





