छत्तीसगढ़
खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी: कलेक्टर मिश्रा
Shantanu Roy
9 July 2026 12:16 AM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में व्यायाम शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने सभी व्यायाम शिक्षकों से स्कूलों में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के कई व्यायाम शिक्षक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जबकि कुछ शिक्षक केवल औसत प्रयास कर रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर व्यायाम शिक्षकों की रुचि नहीं होने के कारण विद्यार्थी खेल गतिविधियों से नहीं जुड़ पा रहे हैं।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लक्ष्य प्राप्ति की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी व्यायाम शिक्षकों को सक्रिय होकर कार्य करने तथा सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन नियमित रूप से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने व्यायाम शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने को कहा। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में उपलब्ध खेल सामग्री एवं खेल मैदानों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने, खेल मैदानों के समतलीकरण तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से जुड़ने वाले युवा अनुशासित बनते हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। सभी व्यायाम शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ विद्यालयों में नियमित खेल गतिविधियां संचालित करें। प्रत्येक विद्यालय से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाए। साथ ही बच्चों के लिए आवश्यक खेल सामग्री और बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, एसडीएम धमतरी पीयूष तिवारी, सहायक संचालक शिक्षा यदुनंदन वर्मा, सहायक खेल अधिकारी जे.पी. देव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जिले के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





