भारत

सड़क पर सरेआम खूनी खेल, प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, बीच-बचाव करने वालों को डराया

jantaserishta.com
8 July 2026 5:47 PM IST
सड़क पर सरेआम खूनी खेल, प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, बीच-बचाव करने वालों को डराया
x
वीडियो भी सामने आया.
उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. सोदेपुर फ्यूचर गेट के सामने एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सुबह सार्वजनिक सड़क पर हुए इस हमले को देखकर आसपास मौजूद लोग दोनों को रोकने के लिए आगे आए. हालांकि, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी प्रेमी ने हमला कर दिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी युवक हाथ में चाकू लेकर युवती को धमकाते हुए उस पर हमला करता नजर आ रहा है. युवती खुद को बचाने की लगातार कोशिश करती दिखाई देती है. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने चाकू लहराकर उन्हें भी डराने की कोशिश की. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों को मौके से सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान करीब 40 वर्षीय गीता दास के रूप में हुई है. वहीं, करीब 45 वर्षीय सुभाष दास की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह व्यस्त सड़क पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोग भी सहम गए. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. सूचना मिलने पर खड़दह थाना पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story