छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल की आध्यात्मिक यात्रा, काशी में बाबा के चरणों में अर्पित की श्रद्धा

Shantanu Roy
2 July 2025 10:02 PM IST
बृजमोहन अग्रवाल की आध्यात्मिक यात्रा, काशी में बाबा के चरणों में अर्पित की श्रद्धा
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को महादेव की नगरी काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ के चरणों में देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
सांसद अग्रवाल ने कहा, “काशी की आध्यात्मिक दिव्यता और बाबा विश्वनाथ की कृपा अनंत है।” उन्होंने बाबा के प्रति आस्था प्रकट करते हुए “हर हर महादेव” और “जय बाबा विश्वनाथ” के उद्घोष के साथ दर्शन यात्रा को जीवन का अद्भुत अनुभव बताया। यह धार्मिक यात्रा लोक आस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधि की आध्यात्मिक भावनाओं का प्रतीक भी बनी।
Next Story