छत्तीसगढ़
विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
17 May 2026 9:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्र द्वारा जशपुर जिले में संचालित वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्र ने नशामुक्ति केंद्र में उपचाररत हितग्राहियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता व्यक्ति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने हितग्राहियों को इनडोर एवं आउटडोर गेम्स, योग, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया, ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में सहायता मिल सके।निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केंद्र में संचालित गतिविधियों, पुनर्वास कार्यक्रमों तथा हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





