छत्तीसगढ़
उद्यानिकी विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडेबल ऑइल पाम का किया गया विशेष प्रदर्शन
Shantanu Roy
6 Nov 2025 11:42 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिले रणजीता स्टेडियम जशपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उद्यानिकी विभाग के प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक उद्यान करण सोनकर द्वारा जिले की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों की उद्यानिकी फसलों के अनुकूलता तथा जिले में उपलब्ध उद्यानिकी विकास की संभावनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्टाल में प्रदर्शित विभिन्न फल, सब्ज़ियाँ एवं उत्पादों का अवलोकन किया तथा ऑइल पाम के फल में विशेष रुचि व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल मिशन ऑन एडेबल ऑइल-ऑइल पामश् के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली और इसकी संभावनाओं की सराहना की। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के स्टाल में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत जिले के प्रगतिशील कृषकों अशोक राम, दिलीप, रामलाल सहित कुल 10 कृषकों को ग्राफ्टेड टमाटर एवं बैगन पौधे तथा धनिया बीज का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी जिले में हो रही आधुनिक उद्यानिकी गतिविधियों, नवीन तकनीकों और फसलों की विविधता का सजीव परिचय प्रस्तुत की। जिसने आगंतुकों एवं कृषकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





