छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कर भुगतान हुआ और भी आसान: CM साय

Shantanu Roy
6 Nov 2025 9:16 PM IST
छत्तीसगढ़ में कर भुगतान हुआ और भी आसान: CM साय
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में करदाताओं और व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और सुलभ बनाने की पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक और व्यापारी के लिए शासन की प्रक्रियाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाना है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई जैसी डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से करने की सुविधा पूरे राज्य में विस्तार करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम करदाताओं को सुविधा और गति प्रदान करेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को भी मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करदाताओं को किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े और वे बिना किसी बाधा के अपने कर दायित्वों का पालन कर सकें। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से भुगतान की यह व्यवस्था व्यापारियों के लिए आसान होने के साथ-साथ समय और संसाधनों की बचत भी सुनिश्चित करेगी। यह पहल छत्तीसगढ़ को डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मानकों पर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि करदाताओं का अनुभव सहज और सुरक्षित हो, जिससे वे अपने व्यवसाय और वित्तीय लेन-देन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें।

राज्य सरकार के इस निर्णय से व्यापारियों को कर भुगतान के लिए लंबी कतारों और कागजी प्रक्रियाओं से निजात मिलेगी। डिजिटल भुगतान के माध्यम से करदाताओं को 24x7 सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने समय का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल तकनीकी सुविधा प्रदान करना नहीं है, बल्कि राज्य में व्यापारिक माहौल को मजबूत और पारदर्शी बनाना भी है। यह कदम करदाताओं और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। सरकार का यह प्रयास छत्तीसगढ़ को आधुनिक, डिजिटल और व्यापारी-मित्र राज्य के रूप में स्थापित करने में सहायक साबित होगा। व्यापारियों और नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और इसे राज्य के लिए सकारात्मक बदलाव बताया है।
Next Story