छत्तीसगढ़
नगर निगम का विशेष अभियान: 15 दिनों में 843 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गया गौठानों में
Shantanu Roy
18 Aug 2025 10:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर नगर निगम ने शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान राजधानी के 10 जोनों में लगातार 15 दिनों तक चलाया गया, जिसमें कुल 843 आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौठानों में भेजा गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष मीना चौबे, आयुक्त सुलभ कुमार, और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में निगम की जोनल टीमें सुबह से शाम तक शहर की मुख्य और उप-सड़कों की मॉनिटरिंग करती रहीं। निगम द्वारा ट्रैक्टर और कैदखाना वाहनों की मदद से इन पशुओं को पकड़कर गौठानों तक पहुंचाया गया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव कम हुआ।
18 अगस्त 2025 को ही नगर निगम की टीमों ने 39 आवारा पशुओं को विभिन्न मार्गों से हटाकर गौठानों तक पहुंचाया। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर यातायात में आ रही बाधाओं को खत्म करना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इस विशेष अभियान से यह साबित हुआ है कि यदि प्रशासन और जनता मिलकर काम करें, तो शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





