छत्तीसगढ़

विशेष चेकिंग अभियान: अपराधियों पर नकेल कसने सड़कों पर उतरी पुलिस

Shantanu Roy
18 Aug 2025 10:14 PM IST
विशेष चेकिंग अभियान: अपराधियों पर नकेल कसने सड़कों पर उतरी पुलिस
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे पुलिस रेंज में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में अपराधियों, बदमाशों, चाकूबाजों, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

80 से अधिक आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थानों में 22 से अधिक आरोपियों को आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों को आबकारी एक्ट और 50 से अधिक बदमाशों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार और घातक चाकू मंगाने वाले व्यक्तियों को थाने तलब कर 8 चाकू जमा कराए और उन्हें समझाईश दी।

हर थाने में तैनात रही टीमें
अभियान के दौरान रायपुर रेंज के सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ सघन जांच की। इस दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की भी विशेष भूमिका रही। थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी प्वाइंट बनाए गए और वाहनों की डिक्की तक चेक की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों, सूनसान इलाकों में जमघट लगाकर नशा करने वालों, अड्डेबाजी करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त नजर रखी। सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों, सड़कों और चारपहिया वाहनों के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।

विजिबल पुलिसिंग और पैदल पेट्रोलिंग
रायपुर पुलिस ने इस दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और सूनसान जगहों पर पैदल पेट्रोलिंग भी की। इससे आम जनता में सुरक्षा का संदेश गया और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। इसका मकसद है कि रायपुर और आसपास के जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए और अपराधियों पर नकेल कसी जाए।
Tagsरायपुर पुलिसविशेष अभियानअपराध रोकथामचाकूबाजबदमाशसंदिग्ध व्यक्तिआर्म्स एक्टआबकारी एक्टप्रतिबंधात्मक धाराएंऑनलाइन चाकूनाकेबंदीपेट्रोलिंगRaipur policespecial campaigncrime preventionknife attackermiscreantsuspicious personArms ActExcise Actrestrictive sectionsonline knifeblockadepatrollingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story