छत्तीसगढ़

महापुरुषों के मूर्तियों से भाला और चश्मा चोरी, वीडियो

Nilmani Pal
15 July 2025 3:37 PM IST
महापुरुषों के मूर्तियों से भाला और चश्मा चोरी, वीडियो
x

अंबिकापुर। सरगुजा में घर, दुकान, कार,मोटरसाइकिल, गहने, रुपयों के बाद अब महापुरुष भी सुरक्षित नही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि शहर के प्रतापपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति से चोरो ने भाला पार कर दिया, तो वहीं पुराना बस स्टैंड के पास स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा से चोर चश्मा चुरा कर ले गए। इस मसले को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने पुलिस, प्रशासन और शासन को घेरा है, तो पुलिस अब तक शिकायत का ही इंतजार कर रही है।

दरअसल शहर के प्रतापपुर चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की गई है। यहां मूर्ति को खंडित करने के साथ ही भाले की चोरी अज्ञात लोगों के द्वारा कर ली गई। यह दूसरा वाक्या है जब महाराणा प्रताप की मूर्ति से भाले की चोरी की गई हो।

इधर पुराना बस स्टैंड के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति स्थापित की गई है और यहां हर समय आने जाने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। यहां भी मूर्ति से चश्मा चोरी कर लिया गया जिससे लोगों में जहां आक्रोश है। वहीं पुलिस की रात्रि गस्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।


Next Story
null