छत्तीसगढ़

एसपी ने दौड़ लगाकर फिट और हेल्दी रहने का दिया संदेश

Nil dhankar
8 Jun 2025 1:51 PM IST
एसपी ने दौड़ लगाकर फिट और हेल्दी रहने का दिया संदेश
x
छग

गरियाबंद. फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस के जवानों ने शनिवार सुबह 10 किमी की दौड़ लगाकर लोगों को फिट और हेल्दी रहने का संदेश दिया. यह दौड़ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में कोड़ोहरदी मोड़ से ग्राम कोड़ोहरदी तक आयोजित की गई.

इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था. वहीं दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया.

इस दौड़ में एसपी निखिल राखेचा के साथ उद्यंती-सीतानदी उपनिदेशक वरुण जैन, एएसपी जितेंद्र चंद्राकर, डीएसपी गोपाल वैश्य, STF कंपनी कमांडर इंद्र कुमार शिवानी और रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर सहित कई पुलिस अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया, 10 किमी की इस दौड़ में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के धर्मेंद्र कुमार यादव ने पहला स्थान हासिल किया, शिवकुमार दूसरे और शशिकांत महिलांगे तीसरे स्थान पर रहे, तीनों विजेताओं को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया.

Next Story
null