छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता के किराना दुकान में लगाई आग, शराब पीने मांग रहा था पैसा

Nilmani Pal
20 Nov 2025 11:04 AM IST
बेटे ने पिता के किराना दुकान में लगाई आग, शराब पीने मांग रहा था पैसा
x
छग

बिलासपुर। शराब के लिए पैसा नहीं देने पर बुजुर्ग पिता से मारपीट कर किराना दुकान में आग लगाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोनी पुलिस के अनुसार, जलसो निवासी लल्लू लाल श्रीवास्तव 78 साल का बेटा राजेश श्रीवास्तव शराब पीने का आदी है।

17 नवंबर को शाम 4 बजे घर आकर अपने पिता लल्लूलाल से पैसा मांगा, उन्होंने उसे 500 रुपए दे दिया। उसके बाद राजेश अपने दोस्त मुरली तिर्की के साथ घर आकर अपने पिता से फिर से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा।

मना करने पर बेटे ने पिता से मारपीट करने के बाद उनके किराना दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 119, 1, 326 जी, 296, 115, 2, 351, 2, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। बुधवार को टीआई भावेश सेंडे ने स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी राजेश श्रीवास्तव व मुरली तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
null