छत्तीसगढ़

ससुर को एयरगन से गोली मारने वाला दामाद गिरफ्तार, छिपा था रिश्तेदार के घर

Nil dhankar
4 May 2024 5:17 PM IST
ससुर को एयरगन से गोली मारने वाला दामाद गिरफ्तार, छिपा था रिश्तेदार के घर
x
छग

दुर्ग। भिलाई सुपेला में हाल ही में हुए एक गोली कांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ही ससुर पर एयरगन से हमला किया था। जिसके बाद फरार हो गया था।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक दामाद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इस दौरान ससुर के साथ उसकी विवाद ​हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी दमाद ने अपने ही ससुर पर एयरगन से हमला कर दिया। जिससे ससुर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायल ससुर को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी दामाद और उसके दोस्त के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी दामाद चंद्रभूषण सिंह के दोस्त रोशन को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी दमाद को ​गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story