छत्तीसगढ़

ससुराल पहुंचे दामाद ने की ससुर की हत्या की कोशिश, एयरगन से किया अटैक

Nil dhankar
26 April 2024 12:43 PM IST
ससुराल पहुंचे दामाद ने की ससुर की हत्या की कोशिश, एयरगन से किया अटैक
x
छग न्यूज़

दुर्ग। सुपेला में दामाद ने ससुर पर एयरगन से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि दामाद ससुराल पहुंचा था। इस दौरान ससुर के साथ उसकी जमकर विवाद हुआ था। हादसे में ससुर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ससुर को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चंद्रभूषण फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है। लक्ष्मी मार्केट सुपेला निवासी ओमप्रकाश राय अपने घर पर था। तभी उसका दामाद चंद्रभूषण सिंह उर्फ बिट्टू अपने दोस्त रोशन के साथ अपनी बेटी को लेने ससुराल पहुंचा। बेटी को ले जाने गाड़ी में बैठा ही रहा था कि ससुर ओमप्रकाश से उसका विवाद हो गया।

इस दौरान ससुर और दामाद के बीच जमकर बहस हुई और दामाद ने ससुर पर एयरगन से हमला कर दिया। इससे ओम प्रकाश बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना सुपेला पुलिस को दी गई।मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी दामाद और उसके दोस्त के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध कायम कर आरोपी दामाद चंद्रभूषण सिंह के दोस्त रोशन को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story