छत्तीसगढ़

ससुर की शिकायत पर दामाद गिरफ्तार, बेटी के साथ मारपीट का लगाया आरोप

Nil dhankar
28 Dec 2025 8:52 AM IST
ससुर की शिकायत पर दामाद गिरफ्तार, बेटी के साथ मारपीट का लगाया आरोप
x
छग

रायपुर। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में चरित्र संदेह पर पत्नी के साथ मारपीट के मामले मे पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंकज कुमार निषाद (30) निवासी ग्राम पेण्ड्री थाना सुहेला ने पत्नी से मारपीट की। प्रार्थी दुकलहा निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दामाद पंकज शराब का आदि है। 26 दिसंबर को चरित्र शंका करते हुए उनकी बेटी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी पिटाई की।

पंडरी में चोर की मौत

पंडरी के दलदल सिवनी स्थित डाल्फील प्लाजा में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक फ्लैट में घुसकर नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर रहा था। चोरी के दौरान भागते समय वह बालकनी से गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।

बी ब्लॉक, मकान नंबर 301 निवासी संदीप, जो रियल इस्पात में सेल्स हेड हैं, ने बताया कि 15 नवंबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात युवक उनके कमरे में रखे बैग से 81,000 रुपये नकद और अमेजन एलेक्सा डॉट स्पीकर चोरी कर लिया। रात करीब 1:15 बजे सूचना मिलने पर वे घर लौटे तो देखा कि घर के पास लोगों की भीड़ जमा थी। मकान के नीचे युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस जांच में मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई पूरी नकदी और एलेक्सा स्पीकर बरामद कर ली गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरी के बाद भागते समय बालकनी से गिरने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story
null