छत्तीसगढ़

मां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बेटे का खौल उठा खून, उसके आशिक को जान से मारा

Nilmani Pal
28 Oct 2025 12:05 PM IST
मां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बेटे का खौल उठा खून, उसके आशिक को जान से मारा
x
छग

बिलासपुर। जिले के तोरवा में पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या का राज पुलिस ने दो साल बाद खोल दिया है। दो साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी को अपनी मां के साथ मृतक के अवैध संबंधों का पता चल गया था। मां को मृतक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिल मृतक की हत्या कर दी और लाश रेलवे ट्रैक में फेंक दी। दो साल बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मामला वर्ष 2023 का है। तोरवा के रेलवे ट्रैक पर विनोद महंत का शव संदिग्ध हालत में मिला था। उसके बांए हाथ और दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच आगे बढ़ाई गई।पूर्व सीएसपी आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने कई अहम सुराग जुटाए थे। उनके ट्रांसफर के बाद वर्तमान सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) ने केस को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य और बयानों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

जांच में पता चला कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। पुलिस ने क्लू मिलने पर राजकुमारी पासी से पूछताछ की। तब राजकुमारी ने बताया कि उसका बेटा कृष्णा पाल अपने दोस्त मनोज पाल के साथ जब उसके घर आया तो उन्होंने विनोद महंत के साथ उसे आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। तब उसके बेटे कृष्णा पाल ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर विनोद महंत के साथ मौके पर ही मारपीट की। इसके बाद उसे लेकर लाल खदान स्थित अपने घर चला गया। पुलिस ने परियापारा लाल खदान निवासी कृष्णा पाल (24) और मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि मृतक विनोद महंत को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में दोनों आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड और मुक्कों से विनोद को पीटा। जब वह बेहोश हो गया, तो दोनों ने समझा कि वह मर गया है। फिर शव को गमछे से बांधकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। लेकिन जब विनोद हिला, तो दोनों वापस आए और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे के बाद दोनों से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद कर लिया है। दोनों को अदालत में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।


Next Story
null