छत्तीसगढ़

स्नाइपर नक्सली ढेर, मिलिट्री दलम में था सक्रिय

Nil dhankar
7 July 2025 1:23 PM IST
स्नाइपर नक्सली ढेर, मिलिट्री दलम में था सक्रिय
x
छग

बीजापुर। दो दिन पहले हुए एक मुठभेड़ में नक्सलियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। इस एनकाउंटर में एक बड़े नक्सली के मारे जाने का दवा किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ इस मुठभेड़ में नक्सलियों का एक स्नाइपर भी मारा गया है। वह मिलिट्री दलम का सदस्य बताया जा रहा है। यह पूरी मुठभेड़ नेशनल पार्क इलाके में सामने आई थी। स्नाइपर जैसे घातक नक्सली के ढेर होने को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

आपको बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। गृहमंत्री शाह के इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ की सरकार और सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जवानों ने अब तक कई बड़े नक्सली लीडर्स का खात्मा कर दिया है और आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही कार्रवाई के चलते ग्रामीणों में से नक्सलियों का डर खत्म होते जा रहा हैं। यही वजह है कि, नक्सली बौखलाए हुए हैं और वारदातों को अंजाम देकर अपना खौफ बनाना चाह रहे हैं।

Next Story
null