छत्तीसगढ़

FCI गोदाम के पास झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Jan 2026 4:03 PM IST
FCI गोदाम के पास झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार
x

नवापारा। FCI गोदाम के पास झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है, प्रार्थी रमेश तिवारी गोबरा नवापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जैन समाज का दिगम्बर संतो के आगमन में स्वागत के दौरान लोगों की काफी भीड़ थी संतो का स्वागत रैली नवापारा थाना से आगे FCI गोदाम के पास विप्र भवन के सामने पहुंचा था तभी एक हट्टा कट्टा युवक द्वारा प्रार्थी के पीछे जेब से नगद रकम 8,000/ रुपये को झपटमारी कर निकालकर भागने लगा प्रार्थी को जानकारी होने पर दौड़ कर लोगों को आवाज लगाया।

जिससे अन्य लोगों एवं मौके पर उपस्थित पुलिस पुलिसकर्मियों के सहयोग से झपटमारी करने वाले युवक को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम निलेश मेश्राम पता लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई का रहने वाला बताया उक्त आरोपी को थाना गोबरा नवापारा पुलिस के सहयोग से थाना लाकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा- 304(2) BNS,का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया एवं समक्ष गवाहों के आरोपी से 8,000/ रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

निलेश मेश्राम पिता स्व०चिन्ताराम मेश्राम उम्र 32 वर्ष साकिन मकान न०176 लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई प्रियदर्शिनी स्कूल के पास जिला दुर्ग छ.ग

Next Story
null