छत्तीसगढ़

तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद

Nilmani Pal
28 Sept 2025 5:35 PM IST
तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद
x
छग

रायपुर। गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक ओवरब्रिज के नीचे कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने के फिराक में है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ मंे अपना नाम शेर खान, शाहरूख शेख एवं अमन अली होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग - अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी शेर खान, शाहरूख शेख एवं अमन अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 09 किलो 620 ग्राम गांजा किमती लगभग 94,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 247/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार

01. शेर खान पिता महेमुद खान उम्र 34 साल निवासी ग्राम तरहला तहसील व थाना मंगरूलपीर जिला वासिम महाराष्ट्र।

02. शाहरूख शेख पिता स्व. करीम शेख उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तरहला तहसील व थाना मंगरूलपीर जिला वासिम महाराष्ट्र।

03. अमन अली पिता भोला मियां उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मीरगंज थाना मोर जिला गोपालगंज बिहार।

Next Story
null