छत्तीसगढ़

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार

Shantanu Roy
28 Jan 2026 10:45 PM IST
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार
x
छग
Raipur. रायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं। इसी क्रम में आज एमपीडब्ल्यू कुमारी साधना ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 06 सूरज नगर लाभाण्डी, एमपीडब्ल्यू दीपिका चक्रवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र अभनपुर में जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
Next Story