छत्तीसगढ़

DCP WEST के नेतृत्व में सट्टेबाजों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

jantaserishta.com
28 Jan 2026 9:25 PM IST
DCP WEST के नेतृत्व में सट्टेबाजों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
x
देखें वीडियो.
रायपुर: पुलिस कमिश्नर, रायपुर के निर्देशानुसार DCP (WEST) संदीप पटेल के नेतृत्व में ADCP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक चेकिंग, सट्टा विरोधी अभियान तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं।
इस अभियान के अंतर्गत ACP आज़ाद चौक ईशु अग्रवाल, ACP पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर तथा ACP न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान विजिबल पुलिसिंग, बैंक चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को एक साथ प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया।
अब तक की गई प्रमुख समेकित कार्यवाहियां :
> कुल 6 सट्टा प्रकरणों में कार्रवाई
> असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कुल 5 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां धारा 126, 135 एवं 170 BNSS के अंतर्गत
> बैंक शाखाओं एवं एटीएम की सघन चेकिंग
> अड्डेबाजी संभावित स्थानों पर सघन पेट्रोलिंग एवं निगरानी
अभियान का स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता बरती जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर एवं और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं नागरिकों में विश्वास को मजबूत करना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null