छत्तीसगढ़

कौशल ही समृद्धि का आधार है : CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
2 May 2025 2:04 PM IST
कौशल ही समृद्धि का आधार है  : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। सीएम साय आज राजधानी में आयोजित ‘नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला’ में सम्मिलित हुए। प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लिए कौशल, रोजगार और आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

सीएम ने कहा, हमारी सरकार भी कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि वे न केवल अपने जीवन को आसान बना सकें, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी भी बन सकें। हमने नई औद्योगिक नीति में ऐसे अनेक प्रावधान किए हैं, जिससे प्रदेश की युवाओं, महिलाओं और जनजातीय जनों को उद्योग एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में मजबूत अवसर प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।

Next Story
null