छत्तीसगढ़

आरंग के पास आई बाढ़ में डूबने से 6 लोगों को बचाया गया

Nil dhankar
30 July 2026 2:56 PM IST
आरंग के पास आई बाढ़ में डूबने से 6 लोगों को बचाया गया
x

आरंग। महानदी के ऊपरी कैचमेंट इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आरंग क्षेत्र के तटीय गांव निसदा में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्थिति उस समय चिंताजनक हो गई, जब गांव के बीचों-बीच जलभराव बढ़ने से एक ही परिवार के 06 सदस्य अपने ही घर में चारों तरफ से पानी से घिर गए।

आनन-फानन में मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने किसी तरह सभी का रेस्क्यू किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे और थाना प्रभारी हरीश साहू दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, जलभराव की चपेट में आने वाला परिवार निसदा गांव निवासी सियाराम साहू का है। आज सुबह जब महानदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ, तो ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सियाराम साहू और उनके परिवार को समय रहते घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी थी हालांकि, स्थिति की गंभीरता को न भांप पाने के कारण परिवार ने शुरुआत में घर छोड़ने से इनकार कर दिया। कुछ ही घंटों में जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि उनका पूरा मकान चारों तरफ से जलमग्न हो गया और वे बाहर निकलने का रास्ता खो बैठे।

Next Story