छत्तीसगढ़

कयाघाट विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने सीधे जेल दाखिल किया

Shantanu Roy
25 Sept 2025 8:22 PM IST
कयाघाट विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने सीधे जेल दाखिल किया
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने कयाघाट मोहल्ले में विवाद करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर सीधे जेल दाखिल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि झगड़ा-फसाद कर क्षेत्र की शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की रात कयाघाट दुर्गा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन के बाद मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया गया।

जूटमिल थाने में क्रमांक 328/2025 और 329/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रकरण कायम किया गया था। आज जब दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया तो वे बाहर निकलते ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और जान से मारने की धमकी देने लगे। बात यहीं तक नहीं रुकी बल्कि वे पुनः मारपीट करने पर उतारू हो गए। पुलिस की समझाइश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग नहीं माने। तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने और आगे किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए
थाना
प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों पक्षों से कुल छह झगड़ालू तत्वों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ इस्तगासा अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 126, 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी कर सभी को जेल दाखिल कर दिया गया।

जेल भेजे गए आरोपी
सुरेश कुमार यादव पिता तेजउ यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 30, कयाघाट
संतोष दास महंत पिता स्व. मंगल दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी एसईसीएल रोड, कयाघाट
सागर चौहान पिता स्व. मोहित राम चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर
चंद्रशेखर गुप्ता उर्फ चंदु गुप्ता पिता बजरंग लाल गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर, एसईसीएल रोड
सचिन ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर पिता देवनारायण ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कयाघाट बाबाकुटी
सोनू साहू उर्फ राजा साहू पिता अकलू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कयाघाट

जूटमिल पुलिस ने साफ किया है कि अब क्षेत्र में बार-बार विवाद करने वाले और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों को सीधे जेल भेजा जाएगा। पुलिस के इस सख्त रवैये से क्षेत्र के लोगों में संतोष का माहौल है। वहीं, थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें और खुद कानून हाथ में लेने से बचें। इस कार्रवाई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस अब किसी भी तरह के सामुदायिक विवाद या मोहल्ला स्तर पर होने वाली मारपीट को हल्के में नहीं लेगी। बार-बार विवाद खड़ा करने वाले लोगों पर कानूनी शिकंजा कसना पुलिस की प्राथमिकता होगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि त्योहारों के समय इस तरह के विवाद से पूरे माहौल पर बुरा असर पड़ता है। पुलिस की तत्परता से मोहल्ले में शांति बहाल हुई है और लोगों को भरोसा है कि भविष्य में भी इस तरह के मामलों में पुलिस तत्परता से काम करेगी।
Tagsरायगढ़कयाघाट विवादजूटमिल पुलिसछह आरोपी गिरफ्तारजेल दाखिलपुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेलनिरीक्षक प्रशांत रावविश्वकर्मा पूजा विवादरायगढ़ कानून व्यवस्थाअसामाजिक तत्वों पर कार्रवाईRaigarhKayaghat disputeJute Mill Policesix accused arrestedsent to jailSuperintendent of Police Divyang Kumar PatelInspector Prashant RaoVishwakarma Puja disputeRaigarh law and orderaction against anti-social elementsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story