
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षों उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सेंट्रल जेल रायपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची है. महिलाओं की लंबी कतार सेंट्रल जेल में लगी है. जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए हैं.
प्रवेश से पहले राखी बांधने पहुंची महिलाओं को पहले पंजीयन कराया होगा, फिर चेकिंग की जाएगी. जेल प्रवेश करने के बाद दोबारा चेकिंग होगी. महिलाओं को नियमानुसार जेल में प्रवेश करने के लिए केवल 100 ग्राम मिठाई और राखी लेकर प्रवेश करने दिया जाएगा.
कई महिलाएं पहली बार सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने आई है. वहीं कई ऐसी भी महिलाएं पहुंची जो सालों से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने रही है. पहली बार आई महिलाओं ने व्यवस्था को लेकर कहा कि पहली बार जेल में भाई को राखी बांधने आने पर खराब अनुभव है. लंबी कतारे लगानी पड़ी. इस दौरान पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है.





