छत्तीसगढ़
विष्णु भैया के विश्वास से मजबूत हुई बहनों की उड़ान, रोजगार से बढ़ा सम्मान
Shantanu Roy
27 Aug 2026 6:10 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रायपुर में भाई-बहन के स्नेह के साथ विश्वास और महिला सशक्तिकरण की भावपूर्ण तस्वीर देखने को मिली। टीम प्रहरी’ की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना भाई मानते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। टीम प्रहरी की सदस्य कविता नायक ने कहा कि “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार” का भाव आज उनके मन में विशेष रूप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और साथ के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं की क्षमता पर भरोसा जताकर उन्हें आगे बढ़ने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया है।
श्रीमती नायक ने कहा कि पहले कई क्षेत्रों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों को प्राथमिकता दिए जाने की धारणा देखने को मिलती थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और अपनी क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन कर रही हैं। आज हम समाज में सम्मान के मिल रहा है साथ ही हमारी आर्थिक स्थित में सुधार भी हो रहा है। जिससे हम परिवार चलाने में अपने पति का सहयोग कर पा रही है।
उन्होंने बताया कि टीम प्रहरी की महिला सदस्य रायपुर शहर में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पूरी कर्मठता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं। सड़क व्यवस्था और शहर की सुव्यवस्था बनाए रखने में टीम की महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी महिलाओं को मिले विश्वास का परिणाम है और इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपना भाई मानकर हृदय से धन्यवाद देती हैं। श्रीमती नायक ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने हम बहनों की क्षमता पर विश्वास जताया और हमें जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया। उनका यह विश्वास हमारे लिए प्रेरणा है। हम सभी बहनें विष्णु भैया का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हैं।”
Next Story





