छत्तीसगढ़

पार्टी रद्द, रायपुर में रक्षाबंधन पर भाई-बहन को शराब पीने का न्योता

jantaserishta.com
27 Aug 2026 2:15 PM IST
पार्टी रद्द, रायपुर में रक्षाबंधन पर भाई-बहन को शराब पीने का न्योता
x
बजरंग दल का विरोध.

रायपुर: अंबुजा माल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद भाई बहनों के लिए आयोजित शराब पार्टी रद्द कर दिया गया। इससे पहले इस आयोजन की इंटरनेट पर गुपचुप तैयारी और बुकिंग की जा रही थी। छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन कल यह घटिया पार्टी हुई तो दल अपने हिसाब से कार्यवाही करेगा और उसका जिम्मेदार पार्टी आयोजक और क्लब वाले दोनों होंगे। इसके बाद कार्यकर्ता दोपहर अंबुजा माल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजकों ने रद्द करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी इस आयोजन पर 28 और उसके बाद भी नजर रहेगी।

इसके लिए तैयार ब्रोशर और इंस्टाग्राम पोस्टर में रक्षाबंधन/राखी त्योहार को शराब के साथ सेलिब्रेट करने 28 अगस्त को द बियर कैफे में नाइट पार्टी कहा गया था।इसमें केवल भाई बहनों को प्रवेश के लिए फाइंड यूअरवाइब. इन पर बुकिंग करना था। शुक्रवार शाम 7-8 वन प्लस वन शराब के पैग दिए जाते और उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर भी। ‌
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story