सिस्टर लड़कियां सप्लाई कर रही थी, रेलवे स्टेशन में हंगामा

दुर्ग। रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के शक में जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो नन पर आरोप लगाया कि वह नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रही थीं। बजरंग दल की शिकायत पर दुर्ग रेलवे स्टेशन दो नन और एक युवक के खिलाफ धारा 143 बीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
यह मामला जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी का है। रेलवे स्टेशन पर कुछ लड़कियां घूमती नजर आई तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि नन द्वारा उन्हें आगरा ले जाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को इस पर शक होने पर तीनों लड़कियों और उनके साथ दो नन और एक युवक को पकड़कर जीआरपी थाने ले आई। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन के GRP चौकी में हंगामा शुरू कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर ही जमकर नारेबाजी की।इस बीच कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा को दी। कार्यकर्ताओं की सूचना पर बजरंग दल जिला संयोजिका ज्योति शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा ने बताया कि दो नन (सिस्टर) लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ले जा रही थीं। उनका आरोप है कि यह मामला सिर्फ नौकरी दिलाने का नहीं, बल्कि मानव तस्करी और धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है।





