छत्तीसगढ़

भाभी और भतीजी की हत्या, देवर गिरफ्तार

Nil dhankar
17 Jun 2026 2:59 PM IST
भाभी और भतीजी की हत्या, देवर गिरफ्तार
x
छग

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में बीती रात हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमलाल आदिल का अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमलाल आदिल को हिरासत में ले लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


Next Story
null