छत्तीसगढ़

SIR 2026: महासमुंद में 5 से 25 जनवरी तक व्यापक स्वीप गतिविधियां

Shantanu Roy
5 Jan 2026 7:05 PM IST
SIR 2026: महासमुंद में 5 से 25 जनवरी तक व्यापक स्वीप गतिविधियां
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। एसआईआर 2026 के तहत जिले में मतदाता जागरूकता को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से 5 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक व्यापक स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नवमतदाताओं को मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति हेमंत नंदनवार ने सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्धारित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए हैं। इसमें जनपद पंचायतों के सीईओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वीप नोडल अधिकारी, एनएसएस, एनसीसी प्रभारी, महाविद्यालय, विद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, सचिव एवं रोजगार सहायक शामिल हैं। कार्यक्रम के अनुसार 6 एवं 7 जनवरी को पंचायत स्तर पर नवमतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 18 वर्ष के युवाओं को हस्ताक्षर पटल पर हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत मतदाता बनने की शपथ दिलाई जाएगी। 10 जनवरी को महाविद्यालयों एवं स्कूलों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन होगा।
12 जनवरी को नगरीय निकाय एवं विकासखंड स्तर पर ‘युवा मड़ई’ का आयोजन किया जाएगा, जहां युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका मतदाता पंजीकरण किया जाएगा। 13 जनवरी को विकासखंड स्तर पर नववधु सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में नववधुओं को मेंहदी, रंगोली जैसी गतिविधियों के बाद सम्मानित कर मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। 14 जनवरी को विद्यालयों और महाविद्यालयों में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 जनवरी को जिला स्तरीय मतदाता मित्र सम्मेलन में एनएसएस, रेडक्रॉस, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों को वोटर पोर्टल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 जनवरी को दिव्यांग मतदाता जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को बाधा रहित मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
17 जनवरी को ईएलसी के माध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 19 जनवरी को जिला एवं विकासखंड स्तर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 20, 21 और 22 जनवरी को क्रमशः विद्यालय, विकासखंड और जिला स्तर पर मानव श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जाएगा। 23 जनवरी को सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम संकलित किए जाएंगे। 24 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी और 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा।
Tagsएसआईआर 2026स्वीप गतिविधियांमहासमुंदमतदाता जागरूकतानवमतदाताशपथ कार्यक्रममानव श्रृंखलानववधु सम्मानमतदाता रैलीराष्ट्रीय मतदाता दिवसफॉर्म-6जिला निर्वाचन अधिकारीSIR 2026SVEEP activitiesMahasamundvoter awarenessnew votersoath ceremonyhuman chainbride felicitationvoter rallyNational Voters DayForm-6District Election Officerछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story