छत्तीसगढ़
सिंधी काउसिंल ऑफ इंडिया ने किया एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Shantanu Roy
22 Feb 2026 6:34 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल के मार्गदर्शन में सिंधी काउसिंल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ ईकाई ने एक-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए सबको आगे आना चाहिए। इस दिशा में सिंधी काउंसिल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेहतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम सबको हमेशा सजग रहना चाहिए। ऐसे समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से जुड़कर अपनी स्वास्थ्य जाँच जरूर करानी चाहिए। स्वस्थ समाज से ही हम विकसित भारत के संकल्प की चर्चा करते हैं इसलिए इस तरह हमें स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने की दिशा में जुटना होगा, यह एक मानव कल्याण का कार्य है।
भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस मौके पर कहा कि समाज की पहल अनुकरणीय है। इसका लाभ अधिकाधिक लोगों को लेना चाहिए। आने वाले समय में और भी बेहतर स्वास्थ्य शिविरों के आयोजनों का आग्रह श्री सोनी ने किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल की गरिमामयी उपस्थिति शिविर में रही। इस मौके पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, मुखी महेश दरयानी, जीतू लोहाना, काजल सचदेव, लक्ष्मी बजाज, डॉ. एन.डी. गजवानी, विक्की लोहाना, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, किशोर आहूजा, पार्षद डॉ. अनामिका सिंह सहित समाज के सदस्य, चिकित्सक सहित आमजन उपस्थित थे।
Tagsरायपुरशदाणी दरबारसंत युधिष्ठिर लालसिंधी काउंसिल ऑफ इंडियाछत्तीसगढ़ इकाईस्वास्थ्य शिविरएक दिवसीय शिविरभाजपाकिरण देवशुभारंभमानव कल्याणस्वास्थ्य जांचनिःशुल्क स्वास्थ्यबेहतर स्वास्थ्यस्वस्थ समाजविकसित भारतसमाज सेवास्वास्थ्य सेवाभाजपा विधायकसुनील सोनीसमाज की पहलअधिकतम लाभआगामी आयोजनशदाणी दरबार संतललित जैसिंघमहेश दरयानीजीतू लोहानाकाजल सचदेवलक्ष्मी बजाजडॉ. एन.डी. गजवानीविक्की लोहानाधनेश मटलानीरितेश वाधवाकिशोर आहूजापार्षद डॉ. अनामिका सिंहचिकित्सकआमजनउपस्थित लोगकार्यक्रम सफलताRaipurShadani DarbarSaint Yudhishthir LalSindhi Council of IndiaChhattisgarh unithealth campone day campBJPKiran Devinaugurationhuman welfarehealth check-upfree healthbetter healthhealthy societydeveloped Indiasocial servicehealth serviceBJP MLASunil Sonisociety's initiativemaximum benefitupcoming eventShadani Darbar SaintLalit JaisinghMahesh DaryaniJeetu LohanaKajal SachdevLaxmi BajajDr. N.D. GajwaniVicky LohanaDhanesh MatlaniRitesh WadhwaKishore AhujaCouncilor Dr. Anamika Singhdoctorcommon peoplepeople presentprogram successछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





