छत्तीसगढ़
ऑपरेशन आघात: 7.110 किलो गांजा के साथ दो महिलाएं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
22 Feb 2026 3:27 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना कोतरारोड़ और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को 7 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल टीम गठित की और उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ मौके पर पहुंचकर रणनीतिक तरीके से घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर विधिवत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई से अवगत कराया और तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोनी चौहान (35 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष) और वासुदेव साहू (25 वर्ष) बताए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर रायगढ़ लाए थे और स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री की तैयारी कर रहे थे। जब्त गांजे का कुल वजन 7.110 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, आरोपी वासुदेव साहू और सुमन यादव के पास से 2-2 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए।
मामले में पुलिस ने किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के समीप हुई इस कार्रवाई के आधार पर कोतरारोड़ थाना में अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनी चौहान निवासी तिलाईपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़, सुमन यादव निवासी सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा तथा वासुदेव साहू निवासी बुढहनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे और संगठित तरीके से गांजा तस्करी में संलिप्त थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, महिला आरक्षक रश्मि केरकेट्टा सहित कोतरारोड़ थाना एवं साइबर थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।
Tagsरायगढ़ ऑपरेशन आघातकिरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन7.110 किलो गांजा जब्तदो महिला आरोपी गिरफ्तारकोतरारोड़ थाना कार्रवाईउड़ीसा से गांजा तस्करीएनडीपीएस एक्ट धारा 20(B) 29एसएसपी शशि मोहन सिंहछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजRaigarh Operation TraumaKirodimal Nagar Railway Station7.110 kg of Ganja seizedtwo female accused arrestedKotar Road Police Station actionGanja smuggling from OrissaNDPS Act Section 20(B) 29SSP Shashi Mohan SinghChhattisgarh Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





