छत्तीसगढ़

सिंधी काउंसिल ने गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को 500 कीट का किया वितरण

Nil dhankar
17 May 2025 3:41 PM IST
सिंधी काउंसिल ने गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को 500 कीट का किया वितरण
x

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को 500 कीट का वितरण किया। रायपुर के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यह किट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के हाथों सौंपे गए।

डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिंधी काउंसिल ने ट्रैफिक पुलिस का ख्याल रखते हुए सराहनीय कार्य किया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान तेज धूप में घंटों खड़े रहकर शहर की सेवा करते हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य भी जरूरी है। सिंधी काउंसिल टीम लगातार जनसेवा का कार्य कर रही है। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि कुल 500 समर हेल्थ किट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जवानों का सम्मान और उनकी सेहत का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, डॉ. अनुराग झा, सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, मोहन वलयानी, नितिन कृष्णानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज, राजेश रेलवानी और महेश खिलनानी उपस्थित थे।


Next Story
null