छत्तीसगढ़
रजत महोत्सव: मनोरा, कुनकुरी और फरसाबहार में आयोजित किए जन-जागरूकता कार्यक्रम
Shantanu Roy
31 Jan 2026 10:07 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मनोरा, कुनकुरी शहर एवं फरसाबहार वितरण केंद्रों में विशेष जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपाय और उपभोक्ता सेवा सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
रजत महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास यात्रा का प्रतीक है। विद्युत विभाग राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित और सतत विद्युत सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि शांति भगत, विभागीय अधिकारी विनोद पंडित, लुकमान खान, अलविन टोप्पो, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ऊर्जा संरक्षण एवं सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





